सनातनी हिन्दू एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा शिव मंदिर बापौली धाम तक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।

बरेली रायसेन। श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त सनातनी हिन्दू एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक रविवार, 9 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान परिसर बरेली में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मांगरोल धाम से बापौली धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार यात्रा 16 अगस्त 2026, रविवार प्रातः 8 बजे नर्मदा तट मांगरोल धाम से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु नर्मदा तट से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए विभिन्न ग्रामों एवं नगरों से होकर बापौली धाम पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा मांगरोल धाम → अलीगंज → बाग पिपरिया → महेश्वर → नयागांव → बरेली → कामतौन → मेहरागांव → सिनवाह → सेमरी होते हुए शिव मंदिर बापौली धाम पहुंचेगी। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, धार्मिक जागरण, गौसेवा, धर्म रक्षा एवं समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान बरेली नगर में रात्रि विश्राम तथा बरेली एवं बापौली धाम में भंडारा प्रसादी की विशेष व्यवस्था रहेगी। बैठक में ध्वज, बैनर, भगवा पताकाएं, स्वागत द्वार, भजन-कीर्तन, पेयजल, भोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां विभिन्न कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।समस्त सनातनी हिन्दू एवं सामाजिक संगठनों ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विशाल कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायसेन में निकाली गई तिरंगा यात्रा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।  रायसेन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रायसेन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा…

    Read more

    ब्लॉक स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में ब्लॉक स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 14,17,19 वर्ष बालक एवं 14 ,17, 19 वर्ष बालिका…

    Read more

    You cannot copy content of this page