मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज 14 अगस्त को खरगौन में होगा कार्यक्रम

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।

बरेली,रायसेन।  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त दिन शुक्रवार को रायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगौन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि,कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के निराकरण के साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page