सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ आज गुरुवार को ग्राम खरगोन पहुंचेगी। वाराणसी से वडोदरा नगर की ओर निकली यह यात्रा विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों से होकर गुजर रही भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि यात्रा के ग्राम खरगोन पहुंचने पर भाजपा मंडल खरगोन द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
क्या है सेवा संकल्प यात्रा और इसका उद्देश्य?
‘सेवा संकल्प यात्रा’ केवल बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, जनभागीदारी और समाज से संवाद पर केंद्रित अभियान के रूप में आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना बताया गया है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान,पौधरोपण, जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा तथा ‘सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।











