सजने लगे माता रानी के दरबार,रविवार को विराजेंगी मां जगदंबा

बरेली-भौड़िया में नवरात्रि की धूम, पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया-बरेली

भौड़िया-बरेली। शारदीय नवरात्रि को लेकर बरेली, भौड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। माता रानी के स्वागत के लिए जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। रविवार से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों और पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त व्रत रखकर मां जगदंबा की पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।नवरात्रि के दौरान माता रानी के दरबारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर होने को तैयार है। श्रद्धालु बेसब्री से मां जगदंबा के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली,रायसेन। मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के क्रियान्वयन के लिए पटवारियों…

    Read more

    पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने 8 और 9 अक्टूबर को भी लगेंगे विशेष शिविर

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) रायसेन। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची…

    Read more

    You cannot copy content of this page