बरेली में गौ सम्मान अभियान के तहत विशेष बैठक आज

गौसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से शामिल होने की अपील

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

बरेली। गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत आज 29 नवंबर, रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान,बरेली में आयोजित होगी। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त गौसेवा संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों,धर्मप्रेमियों तथा गौभक्तों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक का उद्देश्य गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इस पुनीत अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने सभी से अपना अमूल्य समय निकालकर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि गौमाता का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिमान है। गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है, इसलिए सभी को एकजुट होकर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

  • Related Posts

    खरगोन में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित

    गौ माता को राष्ट्र माता एवं राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक सम्मान देने की मांग सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )। खरगोन। आगामी 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में…

    Read more

    सांची में दो दिवसीय 74वां महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बौद्ध स्तूप परिसर स्थित चैतियागिरी विहार मंदिर में की पूजा-अर्चना सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )। रायसेन। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध…

    Read more

    You cannot copy content of this page