श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन।
खरगोन।आज डोल ग्यारस पर धार्मिक परंपरा के अनुसार लड्डू गोपाल विमान में सवार होकर जलविहार के लिए निकले। इस अवसर पर स्थानीय श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर में पंडित प्रवीण शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान लड्डू गोपाल का पूजन किया गया। पूजन के पश्चात लड्डू गोपाल को सुसज्जित विमान में विराजित कर जलविहार के लिए रवाना किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हिंदू उत्सव समिति पदाधिकारी एवं गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।











