अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद अहिरवार पुत्र राजू अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को तत्काल बरेली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मजदूरी कर चलाता था परिवार, पीछे छोड़ गया तीन मासूम बच्चे

मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें आठ वर्ष की एक बेटी और चार एवं छह वर्ष के दो बेटे शामिल हैं। पिता का साया उठने से बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सहारे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की खबर सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। नवरात्रि पर्व की शुरुआत के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

  • Related Posts

    खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

    गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी। सिटी बीट…

    Read more

    सजने लगे माता रानी के दरबार,रविवार को विराजेंगी मां जगदंबा

    बरेली-भौड़िया में नवरात्रि की धूम, पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया-बरेली भौड़िया-बरेली। शारदीय नवरात्रि को लेकर बरेली, भौड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल…

    Read more

    You cannot copy content of this page